विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की फिर दादागिरी, भारतीय सीमा में घुसा हेलीकॉप्टर!

By Edited By:
Published: Wed, 18 Jun 2014 07:54 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jun 2014 11:02 PM (IST)

चीन ने फिर अपनी दादागिरी भारत के सामने दिखाई है। जानकारी के अनुसार चीनी हेलीकॉप्टर ने 13 जून को भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन ने फिर अपनी दादागिरी भारत के सामने दिखाई है। जानकारी के अनुसार चीनी हेलीकॉप्टर ने 13 जून को भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया।

बताया जाता है कि चीनी हेलीकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा [एलएसी] के भीतर करीब 30 किलोमीटर तक घुस आया। यह हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के जोशीमठ में घुसा था। यह घटना बीते शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे हुई और चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस [आईटीबीपी] के पोस्ट के ऊपर करीब 10 मिनट तक मंडराता रहा।

30 अप्रैल को भी हुई थी घटना

आईटीबीपी पोस्ट के ऊपर चक्कर काटने के बाद चीनी हेलीकॉप्टर वापस लौट गया। बीते 30 अप्रैल को भी चीन ने उत्तराखंड में वायुसीमा का उल्लंघन किया था। बीते साल भी चीनी सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख के चुमार इलाके में भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया था। उस समय यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा [एलएसी] का चीनी सैनिकों की ओर से चुमार सेक्टर में अतिक्रमण करने और निगरानी कैमरा ले जाने की घटना के कुछ दिनों के बाद घटी थी।

सहमति के बावजूद..

उस दौरान भारत और चीन दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति, टकराव रहित और स्थायित्व बनाए रखने और सीमा की निगरानी करने वाले बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर संचार एवं समन्वय मजबूत करने पर सहमत हुए थे, लेकिन चीन अपनी करतूतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है।

पढ़े: सुधरने को तैयार नहीं, फिर लांघी 'सीमा'

चुमार में आमने-सामने आ गई थी भारत-चीन सेना