विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जलक्षेत्र में विमान खोजना चाहता है चीन

By Edited By:
Published: Thu, 20 Mar 2014 06:50 AM (IST)Updated: Thu, 20 Mar 2014 01:54 PM (IST)

चीन ने मलेशिया के लापता यात्री विमान को भारतीय समुद्री सीमा के भीतर खोजने के लिए भारत से अनुमति मांगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन ने मलेशिया के लापता यात्री विमान को भारतीय समुद्री सीमा के भीतर खोजने के लिए भारत से अनुमति मांगी है। इस काम के लिए चीन अपने चार युद्धपोत भारतीय जलक्षेत्र में भेजना चाहता है। चीन के इस आग्रह ने भारतीय अधिकारियों को धर्मसंकट में डाल दिया है।

विमान की खोज में जुटे जांचकर्ताओं ने बुधवार को आशंका जताई कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में समाया हो सकता है। इसके बाद तीन दिनों से खोजबीन पर विराम लगाए भारत ने फिर इस क्षेत्र में विमान की तलाश शुरू कर दी। चीन के आग्रह से सरकार अचंभित है। सूत्रों ने बताया कि इस पर कोई भी निर्णय रक्षा बलों खासकर नौैसेना से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा। मुश्किल ये है कि भारत इसी क्षेत्र से चीन से अपनी सुरक्षा करता है। अगर चीन को इस क्षेत्र में दाखिल होने दिया गया तो वह हमारी सुरक्षा के कई भेद जान सकता है।

लापता मलेशियाई विमान की लोकेशन मिली?