विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांति बहाल कर अच्छे दिन दिखाएं मोदी: उमर अब्दुल्ला

By Edited By:
Published: Sun, 24 Aug 2014 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 09:07 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर जारी संघर्षविराम के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांत इलाकों में शांति बहाल कर अच्छे दिन दिखाने का अपना वादा पूरा करें। उनके शासनकाल में अभी तक अच्छे दिन तो आए नहीं, लेकिन बुरे दिन जरूर नजर आने

News Article Hero Image

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर जारी संघर्षविराम के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांत इलाकों में शांति बहाल कर अच्छे दिन दिखाने का अपना वादा पूरा करें। उनके शासनकाल में अभी तक अच्छे दिन तो आए नहीं, लेकिन बुरे दिन जरूर नजर आने लगे हैं।

रविवार को छन्नपोरा इलाके में एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमर ने कहा कि सरहद पार से लगातार हो रही गोलाबारी अत्यंत संवेदनशील तथा चिंताजनक मामला है। संघर्षविराम का उल्लंघन अब बीएसएफ की चौकियों तक सीमित नहीं रहा है। गोलीबारी की लगातार बढ़ रही तीव्रता के बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारे नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आम लोग मारे जा रहे हैं, ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता टूटी है, उसे देखते हुए मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार इस स्थिति पर कैसे काबू पाएगी। लेकिन मोदी और केंद्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इस समस्या को हल करें। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे को हल किए बिना पाकिस्तान से यह उम्मीद करना कि वह अलगाववादियों से बातचीत न करे, निरर्थक है। पाकिस्तान की कश्मीर नीति को देखते हुए मौजूदा हालात में ऐसा करना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं है। अब भारत ने शर्त तय कर दी है कि जब तक अलगाववादियों से पाकिस्तान चाय बैठक वार्ता बंद नहीं करता, बातचीत की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। ऐसे में यह समझना मुश्किल है कि बातचीत की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी। मेरा मानना है कि केंद्र सरकार को अपने इस फैसले पर दोबारा गौर करना चाहिए।

पढ़ें: मोदी का विरोध करते हुए पाकिस्तान जाने को तैयार उमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।