विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी का विरोध करते हुए पाकिस्तान जाने को तैयार : उमर

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 10:14 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वह पाकिस्तान जाने को तैयार हैं लेकिन भाजपा के पीएम उम्मीदवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनंतनाग, जागरण ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वह पाकिस्तान जाने को तैयार हैं लेकिन भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं छोड़ सकते। यह देश सिर्फ मोदी और भाजपा वालों का नहीं हैं। वह सोमवार को यहां नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के साझा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

बिहार में गत दिनों भाजपा नेता गिरिराज सिंह द्वारा मोदी विरोधियों को पाकिस्तान समर्थक कहने व उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह देने संबंधी बयान का उल्लेख करते हुए उमर ने कहा कि भाजपा इस देश को हिंदू और मुस्लिम के बीच बांटने पर तुली हुई है। अगर मोदी जैसे सांप्रदायिक व्यक्ति की निंदा करने पर पाकिस्तान जाना पड़ सकता है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार ऐसे शख्स की कौन तारीफ कर सकता है? वही लोग इसकी शान में कसीदे पढ़ेंगे जो सांप्रदायिक सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझे पाकिस्तान जाने के लिए दिल्ली और अमृतसर जाने की भी जरूरत नहीं है। मैं यहां श्रीनगर से बस में बैठूंगा और मुजफ्फराबाद होते हुए पाकिस्तान चला जाऊंगा।'

पढ़ें: केजरीवाल पीएम बने तो भी बैठेंगे धरने पर!