विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को विकसित करेगी मोदी सरकार

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:56 PM (IST)

पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में 1857 से 1947 के बीच हुए स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्थलों को विकसित करेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई है। केंद्र के इस कदम को चुनावी राज्य उप्र में मतदाताओं को लुभाने की भाजपा की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में 1857 से 1947 के बीच हुए स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्थलों को विकसित करेगी। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय सूची तैयार कर रहा है। ऐसे स्थलों की संख्या 20 के ऊपर हो सकती है। इन स्थलों को विकसित करने के लिए फंड जारी किया जाएगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों को देश में उचित दर्जा मिलना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, विकसित किए जाने वाले स्थलों में कानपुर जिले का बिठूर भी शामिल है। बिठूर नाना साहिब का गढ़ रहा है, जहां से 1857 की क्रांति की लौ जगी थी।

उत्तर प्रदेश में चलेंगी नौ नई ट्रेनें

नई दिल्ली, प्रेट्र : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे राज्य में नौ नई ट्रेनों की सौगात देने की तैयारी में है। केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पिछले ढाई साल में राज्य को करीब 57 ट्रेनों की सौगात पहले ही दे चुकी है। अनुमान है कि नवंबर के अंत तक नई ट्रेनों को चलाया जा सकता है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार लोगों की मांग पर इन नई ट्रेनों को शुरू किया जाना है।

पढ़ेंः बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में करीब 300 आतंकियों ने की घुसपैठ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।