यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वेल्लोर : आयकर विभाग की छापेमारी में जब्त किए गए 24 करोड़ के नए नोट
नोटबंदी के बीच लाखों-करोड़ों के नए नोट पकड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वेल्लोर (एजेंसी)। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी में लाखों-करोड़ों के नए नोट पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। आयकर विभाग की ओर से कई गई ऐसी ही एक कार्रवाई में तमिलनाडु के वेल्लोर से 24 करोड़ रुपये की नई करेंसी जब्त की गयी है और ये सभी 2000 के नए नोट में है।
Vellore: Cash in Rs 2000 new currency notes was seized from the car, contained in 12 boxes with Rs 2 crore each.
— ANI (@ANI_news) December 10, 2016
एक कार से जब्त किए गए इन नोटों को 12 बक्सों में रखा गया था और प्रत्येक बक्से में 2 करोड़ रुपये थे। इससे पहले चेन्नई में गुरुवार को आयकर विभाग ने कई जगहों पर छापे मारकर करीब 96 करोड़ रुपये के पुराने नोट, दस करोड़ रुपये के नए नोट और 127 किलो सोना जब्त किया था।
इसके अलावा गुरुवार को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में भी आठ नवंबर के बाद कई खातों में भारी मात्रा में धनराशि जमा कराने का मामला पकड़ा गया है।
पढ़ें- काले धन को सफेद बनाने का खेल बेनकाब, आयकर विभाग हुआ आक्रामक
पढ़ें- बैंकों के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड को लेकर लगी शिकायतों की झड़ी
