विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में भाजपा कर सकती है सरकार बनाने की पहल

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 28 May 2014 10:40 AM (IST)

दिल्ली में चुनाव कराए जाएंगे अथवा भाजपा की अगुवाई में सरकार बनेगी, इसे लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। दिल्ली में चुनाव कराए जाएंगे अथवा भाजपा की अगुवाई में सरकार बनेगी, इसे लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। पर्दे के पीछे राजनीतिक गहमागहमी जारी है। इस मामले में केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। इसके प्रबल संकेत हैं कि भाजपा सरकार बनाने की पहल कर सकती है। इस बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है और उन्हें भी प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावे का इंतजार है। इस मुलाकात को भी सियासी चश्मे से देखा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर फैसला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लेना है लेकिन पार्टी के विधायकों की राय अलग-अलग है। विधायकों के लिए चुनाव प्राथमिकता नहीं है। महज छह माह पहले चुनाव जीते विधायक तुरंत चुनाव मैदान में उतरने से बचना चाहते हैं। हालांकि इनका यह भी मानना है कि भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार कमजोर हुई है। यदि तत्काल चुनाव की घोषणा कर दी गई तो अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी में शुरू हुए बिखराव को रोकने में कामयाब हो जाएंगे। विधायकों का यह तबका चाहता है कि यदि चुनाव कराना विवशता है तो कम से कम सूबे में भाजपा की सरकार रहते कराए जाएं, ताकि सरकार जनता के हक में कुछ लोकलुभावन फैसले कर माहौल को पूरी तरह अपने अनुकूल बना ले। मतलब यह कि जीत पक्की हो जाए।

पढ़ें: उसूल तोड़कर तिहाड़ जेल से छूटे केजरीवाल

पढ़ें: दिल्ली का सीएम बनने से इनकार नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।