विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपचुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM मोदी ने मतदाताओं को कहा शुक्रिया

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 07:37 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 08:24 PM (IST)

विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को शानदार कामयाबी मिली है। लेकिन दिल्ली में आप प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

उपचुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM मोदी ने मतदाताओं को कहा शुक्रिया
उपचुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM मोदी ने मतदाताओं को कहा शुक्रिया

 नई दिल्ली (जेएनएन)। 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उपचुनावों में मिली सफलता पर पीएम ने कहा कि जिस तरह से देश की जनता लगातार पार्टी में भरोसा जता रही है वो काम करने की प्रेरणा देता है।

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार जीत के लिए बधाई भी दी। 

हिमाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश की बांधवगढ़ सीट पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल की एकमात्र सीट पर टीएमसी तथा झारखंड की लिटीपाड़ा सीट पर झाविमो ने जीत दर्ज की है। 

 9 अप्रैल को जिन राज्यों में विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था उनमें असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट है।

दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट

दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा- अकाली उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा फिलहाल 14,652 वोटों चुनाव जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह, की जमानत जब्त हो गई। भाजपा-अकाली उम्मीदवार सिरसा को जहां 40602 वोट मिले वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को 25950 तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह को 10243 वोट प्राप्त हुए। यह सीट आप विधायक जरनैल सिंह के पिछले महीने हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े होने के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी।


एमपी की बांधवगढ़ सीट

उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोटों से हरा दिया। इस सीट से विधायक रहे ज्ञान सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के चलते खाली हुई है। इस सीट पर बीजेपी के शिवनारायण सिंह और कांग्रेस की सावित्री सिंह के बीच मुकाबला था। लेकिन अटेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया को 857 मतों से हरा दिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो अटेर की जनता के फैसले का सम्मान करते हेैं।

उन्होंने कहा कि अटेर में पराजय के बावजूद सरकार उस इलाके के विकास के लिए कृतसंकल्पित है।

   

हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट

भोरंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल धीमान अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 8290 मतों से पराजित किया।

असम की धेमाजी सीट

असम की धेमाजी सीट पर भाजपा उम्मीदवार रनौज पेगू ने 9,285  वोटों से जीत दर्ज की है। 

कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट सीट

कर्नाटक के चामराजनगर जिले की ननजनगुड विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कलाले केशवमूर्ति ने 21334 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास प्रसाद को हराया है। उधर गुंडलपेट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गीता उर्फ मोहन कुमारी ने भी भाजपा की की सी एस निरंजनाकुमार को हरा दिया है।

राजस्थान की धौलपुर सीट

अभी तक यह सीट बसपा के पास थी जिसका विधायक जेल चला गया था जिसके बाद चुनाव हुए। इस सीट पर भाजपा ने जेल गये विधायक की बीबी शोभारानी को टिकट दिया जिन्होंने इस सीट पर  कांग्रेस के बनवारी लाली शर्मा को करारी शिकस्त दी है। सीट पर कुल 15 उम्मीदवार थे।

पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण

इस सीट पर टीएमसी से चंद्रिमा भट्टाचार्य, लेफ्ट फ्रंट से उत्तम प्रधान और बीजेपी से सौरिन्द्रमोहन जान उम्मीदवार थे। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के चंद्रीमा भट्टाचार्य ने 40 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। पहले भी यह सीट टीएमसी के पास थी। लेकिन विधायक दिब्येंदु अधिकारी तमलुक से सांसद बन गये जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी।  

झारखंड की लिटिपाड़ा

इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साइमन मरांडी ने जीत दर्ज की है।झामुमो विधायक अनिल मुर्मू के आसामयिक निधन से खाली हुई थी। इस सीट पर बीजेपी के हेमलाल मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साइमन मरांडी समेत कुल दस उम्मीदवारों मैदान में थे।

यह भी पढ़ें: केरल की मालापुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

यह भी पढ़ें: अनंतनाग उपचुनाव स्थगित, अब 25 मई को होगा मतदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।