विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिबंध से पहले मेरी किताब खरीद लो: तसलीमा

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 09:28 PM (IST)

बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि इससे पहले उनकी किताबों पर बंगाल सरकार प्रतिबंध लगाए, खरीद लें। गुरुवार को उन्होंने ट्विट कर कहा कि 3

News Article Hero Image

कोलकाता। बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि इससे पहले उनकी किताबों पर बंगाल सरकार प्रतिबंध लगाए, खरीद लें। गुरुवार को उन्होंने ट्विट कर कहा कि 38वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में उनकी किताब 'निषिद्धो' भी उपलब्ध है। लेकिन इससे पहले कि बंगाल सरकार इसे प्रतिबंधित करे, लोग खरीद लें।

गत वर्ष दिसंबर में एक बंगाली धारावाहिक चैनल पर तसलीमा द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर आधारित सीरियल को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। टीवी धारावाहिक 'दुसाहोबास' को लेकर मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इसका प्रसारण गत 19 दिसबंर को किया जाना था।

अब तसलीमा को देश से निकालने की मांग

अपने लेखन के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाए जाने के बाद तसलीमा बांग्लादेश से निष्कासित कर दी गई थीं। वर्ष 2004 से उन्होंने बंगाल में शरण ले रखी थी, लेकिन नवंबर 2007 में वाम दल के विरोध के चलते उन्होंने दिल्ली में शरण ले ली थी, तब से वे यहीं हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर