विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों ने की छेड़खानी, दुल्हन ने उठाया कदम और फिर..

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jun 2014 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jun 2014 10:36 AM (IST)

घर की महिलाओं संग बरातियों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर जंसा के राखी गांव में गुरुवार की रात बवाल हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी। घर की महिलाओं संग बरातियों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर जंसा के राखी गांव में गुरुवार की रात बवाल हो गया। किसी तरह मामला संभला तो वर पक्ष की ओर से नकली जेवर चढ़ाने की घटना ने आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। घरातियों ने दूल्हा, उसके भाई समेत अगुआ को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च को लौटाने के लिए दबाव बनाने लगे। समाचार दिए जाने तक इसको लेकर पंचायत चल रही थी।

राखी गांव निवासी लालमनि बिंद की पुत्री नंदनी की शादी गंगापुर के मनोज बिंद से तय थी। गुरुवार को बरात आई। उसी दौरान नशे में धुत कुछ बराती महिलाओं के कमरे में घुसे गए और छेड़खानी करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया। हो हल्ला मचा लेकिन बड़े बुजुगरें ने मामला संभाल लिया। इसके बाद वर पक्ष की ओर से नकली जेवर चढ़ाने पर मामला फिर तूल पकड़ लिया। इस बाद तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बरात लौट गई लेकिन वर समेत उसके भाई व अगुआ को घरातियों ने बंधक बना लिया।

पढ़ें: .सुदामा में शाही बरात, कार से ही लाए दिलवाले दुल्हनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।