विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीतीं 15 सीटें

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 08:14 AM (IST)

गुजरात में हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। 27 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने 15 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ 8 सीटें लगी हैं। तो वहीं एनसीपी और समाजवादी पार्टी को एक एक सीट मिली है।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात में हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। 27 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने 15 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ 8 सीटें लगी हैं। तो वहीं एनसीपी और समाजवादी पार्टी को एक एक सीट मिली है। बाकी बची दो सीटों पर किसी को बहुमत नहीं मिला है।

पिछले रविवार को 660 सीटों पर हुए इस चुनाव में कुल 1641 प्रत्याशी थे और 75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।

राज्य बीजेपी के प्रवक्ता आई. के. जडेजा ने कहा, ‘ये परिणाम 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने का कांग्रेस का सपना तोड़ देंगे। कांग्रेस कई नगर निगम क्षेत्रों में खाता भी नहीं खोल सकी हैं जैसे- भाभर, दामनगर, सावली और पडरा, वहां उन्हें शून्य मिला है।’ हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी का कहना है कि पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है।

यह भी पढ़ें- वित्त मंत्री ने 1,51,852 करोड़ का आम बजट पेश किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।