यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वित्त मंत्री ने 1,51,852 करोड़ का आम बजट पेश किया
गुजरात विधानसभा में वित्तमंत्री सौरभ पटेल ने मंगलवार को राज्य के लिए 1,51,852 करोड़ रुपए का आम बजट पेश किया। गत वर्ष की तुलना में यह बजट 13 प्रतिशत अधिक है। बजट में 66 हजार सरकारी नौकरियों का ऐलान किया गया है।

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा में वित्तमंत्री सौरभ पटेल ने मंगलवार को राज्य के लिए 1,51,852 करोड़ रुपए का आम बजट पेश किया। गत वर्ष की तुलना में यह बजट 13 प्रतिशत अधिक है। बजट में 66 हजार सरकारी नौकरियों का ऐलान किया गया है। इसकी मुख्य वजह पाटीदार आंदोलन बताया जा रहा है।
बजट के मुख्य अंश- शिक्षा विभाग के लिए 23,815 करोड़ रुपए
- सरदार सरोवर योजना के लिए 9050 करोड़ रुपए
- सड़कें व आवास के लिए 8402.20 करोड़ रुपए
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 8212.05 करोड़ रुपए
- ऊर्जा-पेट्रो.केमि. के लिए 7794 करोड़ रुपए
- महिला और बाल विकास के लिए 2615.81 करोड़ रुपए
- श्रम और रोजगार के लिए 1516.22 करोड़ रुपए
- कृषि और सहकार विभाग के लिए 5792.45 करोड़ रुपए
- कानून-व्यवस्था के लिए 4643.03 करोड़ रुपए
- होम डिपार्टमेंट के लिए 4643 करोड़ रुपए
- वन और पर्यावरण के लिए 1292.86 करोड़ रुपए
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए 1066 करोड़ रुपए
- पोर्ट एंड ट्रांसपोर्ट के लिए 1317 करोड़ रुपए
- स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के लिए 848 करोड़ रुपए
- पर्यटन विभाग के लिए 834 करोड़ रुपए
- मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 722 करोड़ रुपए
- अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 125 करोड़ रुपए
- फिल्म फेस्टिवल आयोजन करने के लिए 10 करोड़ रुपए