विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने दिया था सीएम पद का प्रस्ताव: कुमार विश्वास

By Edited By:
Published: Sat, 30 Aug 2014 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 09:12 PM (IST)

अमेठी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़कर जमानत जब्त करा चुके आम आदमी पार्टी [आप] के नेता कुमार विश्वास ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमेठी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़कर जमानत जब्त करा चुके आम आदमी पार्टी [आप] के नेता कुमार विश्वास ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की थी। विश्वास के मुताबिक, उन्हें यह भी बताया गया था कि आप के 12 विधायक जो दिल्ली में वर्तमान स्थिति में चुनाव नहीं चाहते हैं, वे उन्हें बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने आप नेता के दावों को बेबुनियाद बताया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही विश्वास पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे थे।

आप नेता ने कहा, लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन दिन बाद 19 मई को गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुलाकात की थी। रात साढ़े दस बजे पहुंचे भाजपा सांसद सुबह साढ़े तीन बजे तक उन्हें समझाते रहे कि वह भाजपा को सरकार बनाने में मदद करें।

भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन करने को भी तैयार है। विश्वास ने बताया कि भाजपा सांसद का कहना था कि वह बड़े नेताओं के आदेश पर आए हैं और अगर वह तैयार हो जाते हैं तो इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अशोका होटल ले जाकर सही व्यक्ति से मिलवाएंगे।

विश्वास के मुताबिक, उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इसकी सूचना तुरंत पार्टी को दी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस तरह की किसी पेशकश की बात को लेकर मुलाकात के दावे से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास उनके मित्र हैं, लेकिन हमारी पार्टी में मुख्यमंत्री का फैसला मैं नहीं कर सकता। लिहाजा इन बातों का कोई आधार नहीं है।

पढ़ें: बदल रही है अमेठी: कुमार विश्वास

कुमार विश्वास को बिग बॉस से मिला पांच करोड़ का ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।