विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल रही है अमेठी: कुमार विश्वास

By Edited By:
Published: Wed, 07 May 2014 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 07 May 2014 10:53 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में ताल ठोंक रहे कुमार विश्वास को भरोसा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में ताल ठोंक रहे कुमार विश्वास को भरोसा है कि इस बार यहां आप की झाड़ू चलेगी। आज मतदान केंद्रों का दौरा करते समय कुमार विश्वास ने भरोसा जताया कि अमेठी बदल रही है। इस बार यहां कम से कम 60 प्रतिशत वोट पड़ेंगे और कांग्रेस के पंजे पर झाड़ू लगेगी।

कुमार विश्वास ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब अमेठी में इलेक्शन होगा, इससे पहले तो यहां पर सलेक्शन होता था। यहां से सांसद राहुल गांधी इस क्षेत्र को दलालों के भरोसे छोड़कर दिल्ली में मौज करते थे। इस बार तो इतनी मेहनत कर रहे कि इसको देखकर यहां के लोग भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के युवराज चुनाव के दिन आज अमेठी में हैं। यह तो हैरान करने वाली बात है। अमेठी के लोगों ने राहुल गांधी को इतना परेशान कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल की बहन प्रियंका भी जी-जान से जुटी हैं।

कुमार विश्वास ने माना कि अमेठी बीते 40 वर्ष से उपेक्षित है। यहां के बच्चे अभिशप्त हैं युवा रोजगार के लिए देश भर में घूम रहे हैं। यहां पर जो थोड़ा बहुत काम किया वो स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।