विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनाव के लिए अमेरिका में समर्थन जुटा रहे भाजपाई

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 09:55 PM (GMT+05:30)

भाजपा का विदेशी मित्र (आफबीजेपी) नाम के संगठन ने फ्लोरिडा के टैंपा में संगीत और कविता कार्यक्रम आयोजित किया था।

गुजरात चुनाव के लिए अमेरिका में समर्थन जुटा रहे भाजपाई
गुजरात चुनाव के लिए अमेरिका में समर्थन जुटा रहे भाजपाई

वाशिंगटन, प्रेट्र। भाजपा समर्थित एक विदेशी संगठन अमेरिका में प्रवासी भारतीय समुदाय को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गोलबंद करने में जुटा है। हाल ही में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर इस विदेशी संगठन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाजपा का विदेशी मित्र (आफबीजेपी) नाम के संगठन ने फ्लोरिडा के टैंपा में संगीत और कविता कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को 2019 के आम चुनाव और इस वर्ष के आखिर में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सेदार बनने के बारे में बताया गया।

यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया गया जब भारत सरकार देश के चुनाव कानून में बदलाव लाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस बदलाव से प्रवासी भारतीयों को अपने प्रॉक्सी के माध्यम से चुनाव में मतदान करने की अनुमति मिलेगी। आफबीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और टैंपा निवासी चंद्रकांत पटेल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत किया।

चंद्रकांत ने श्रोताओं से कहा, 'एनआरआइ के लिए यह एक बड़ी खबर है। आज भारत वैश्विक पटल पर स्वीकृत होने जा रहा है। यहां तक कि प्रवासी भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।'

कार्यक्रम में आफबीजेपी के नेशनल काउंसिल के सदस्य सुधीर शाह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों से भारत और पार्टी के बारे में नकारात्मक ईमेल और संदेशों को फारवर्ड नहीं करने का अनुरोध किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती भी मनाई गई। इस कार्यक्रम में लोगों से भारत में अपने पांच से 10 रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस