विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता हादसे में घायल लोगों से मिले राहुल गांधी, भाजपा ने बताया 'फोटो स्टंट'

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 02 Apr 2016 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2016 02:52 PM (IST)

राहुल गांधी आज कोलकाता में हुए हादसे वाली जगह पहुंचे जहां गुरूवार को पुल का हिस्सा गिरने से 23 लोगों की मौत हुई थी।

News Article Hero Image

कोलकाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कोलकाता पुल हादसाग्रस्त स्थल का मुआयना किया। इसके बाद वे हादसे में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि ये त्रासदी का समय है और इस समय जो भी मदद कर सकता है वो जरूर करे। उधर राहुल की इस यात्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा ने इसे फोटो स्टंट बताया है।

अस्पताल में घायल लोगों का हाल चाल लेने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उन्होंने सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिया। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सवालों के जवाब में राहुल ने कहा कि वे यहां सिर्फ घायलों से मिलने आए तो और इस दौरान वे कोई भी राजनीतिक बयान नहीं देना चाहते।

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये त्रासदी है और ऐसे समय में जिसे जो भी कोई मदद कर सकता है उसे जरूर करना चाहिए।

बता दें कि उत्तरी कोलकाता के गणेश सिनेमा (गिरीश पार्क) के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा टूटकर गिर गया था। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

राहुल गांधी के घटनास्थल का मुआयना और फिर अस्पताल में घायलों से मिलने को भाजपा ने फोटो स्टंट बताया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा है कि ये उनकी राजनीति की लाइफलाइन है।

पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवाल पूछते हुए कांग्रेस का रुख साफ करने को कहा। उन्होंने पूछा कि जब पुल बनाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्टेट थी तब पूर्व की सीपीआई (एम) सरकार ने ऐसी कंपनी को ठेका क्यों दिया। कांग्रेस और लेफ्ट पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार की नीव पर बनाया गया गठबंधन बताया।

आपको बता दें कि राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। पहली रैली बर्धमान में होगी जबकि दूसरी दुर्गापुर और तीसरी कुल्टी में होगी।

पढ़ें- राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारी पूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।