विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोट बैंक की राजनीति से आतंक के खिलाफ लड़ाई पर बुरा असर

By Edited By:
Published: Mon, 25 Nov 2013 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2013 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली। मुंबई हमले की पूर्व संध्या पर भाजपा ने वोट बैंक की राजनीति के कारण आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर पड़ने वाले बुरे असर का जिक्र करते हुए केंद्र व कुछ राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। दृढ़ संकल्प होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की जरूरत पर जोर देते हुए राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई हमले की पूर्व संध्या पर भाजपा ने वोट बैंक की राजनीति के कारण आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर पड़ने वाले बुरे असर का जिक्र करते हुए केंद्र व कुछ राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। दृढ़ संकल्प होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की जरूरत पर जोर देते हुए राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि 9/11 के बाद अमेरिका ने आतंक के विरुद्ध खुली लड़ाई छेड़ी, लेकिन भारत ऐसा कुछ भी करने में नाकाम रहा। मुंबई हमले के पांच साल बाद हमें सोचना चाहिए कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम कहां हैं और हमने क्या किया।

जेटली ने कहा कि हमारे पश्चिमी पड़ोसी मुल्क ने सीमापार आतंकवाद के जरिये देश को अस्थिर करने की प्रवृत्ति छोड़ी नहीं है। भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश तैयार करने के लिए पाकिस्तानी जमीन का लगातार इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा देश के भीतर भी कुछ संगठन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसे हालात में भी केंद्र और कुछ राज्य सरकारें आतंक के खिलाफ लड़ाई को देश की सुरक्षा के बजाय वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने में लगी हैं। मुंबई हमले के दोषी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी जा चुकी है। फिर भी पाकिस्तान भारत के सहयोग को तैयार नहीं है। मुंबई हमले के पांच साल बाद आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर वचनबद्ध होने की जरूरत है।

पढ़ें : मोदी पर हमले के लिए असंतुष्ट पुलिस अफसरों का इस्तेमाल

वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर 2009 में पाकिस्तानी समकक्ष यूसुफ रजा गिलानी के साथ शर्म-अल-शेख में हुई बैठक के दौरान देश को झुकाने का आरोप लगाया। जेटली ने दावा किया कि भारत के पास ऐसे तमाम सुबूत और खुफिया जानकारियां उपलब्ध थीं, जिनके जरिये स्थापित किया जा सकता था कि मुंबई हमले की साजिश के तार पाकिस्तान में ही फैले हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआइ और भारतीय जांच एजेंसी एनआइए की डेविड कोलमैन हेडली से की गई पूछताछ में भी इसकी पुष्टि हुई थी। बावजूद इसके पाकिस्तान ने मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद और अन्य पर शिकंजा कसने से साफ इन्कार कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।