विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर चढ़ कर बोल रहा नमो का जादू, सर्वेक्षण में भाजपा काफी आगे

By Edited By:
Published: Sun, 23 Feb 2014 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2014 08:23 AM (IST)

नई दिल्ली। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 236 सीटें मिलने की संभावना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 236 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा अकेले 217 सीटें पाएगी। कांग्रेस दो अंकों में सिमट कर 73 पर आ जाएगी जबकि उनके नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 92 सीटों से संतोष करना होगा।

आम आदमी पार्टी को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। एबीपी और नीलसन के ओपिनियन पोल की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। चार से 15 फरवरी तक चले सर्वेक्षण की इस रिपोर्ट में वाम दलों को 29 सीटें और अन्य दलों को 186 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

पढ़ें: असम बांग्लादेश से, पाकिस्तान मुझ से परेशान: मोदी

मजेदार बात यह है कि जनवरी में राजग को जितनी सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी अब उससे 10 अधिक मिलेंगी। प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में 57 फीसद मतदाताओं ने मोदी को पसंद किया है जबकि राहुल को 18 फीसद ने। आप के नेता अरविंद केजरीवाल को मात्र तीन फीसद लोगों ने पसंद किया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस को 29 सीटें, अन्नाद्रमुक को 19 और बीजद को 16 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।