विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली रोडरेज केसः केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 09 Apr 2015 11:56 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Apr 2015 04:51 PM (GMT+05:30)

तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन भाजपा की ओर से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मंत्री असीम अहमद खान को बर्खास्त करने की मांग की है।

तुर्कमान गेट मामले में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर मंत्री असीम अहमद की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

इससे पहले पुलिस ने सिविल लाइन में मेटकाफ हाउस के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रूके और सीएम आवास पहुंच हंगामा करने लगे। प्रदर्शन में भाजपा नेता सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता समेत दिल्ली भाजपा के कई नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में मंत्री असीम अहमद खान पर दबंग और अपराधी प्रवृति के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः तुर्कमान केसः 'आप' ने भाजपा पर लगाया राजनीति का आरोप

ये भी पढ़ेंः दिल्ली रोड रेज: न्यायिक हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी