विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुर्कमान केसः 'आप' ने भाजपा पर लगाया राजनीति का आरोप

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2015 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2015 02:41 PM (IST)

तुर्ममान गेट रोड रेज हत्या मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तुर्ममान गेट रोड रेज हत्या मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा है कि इस मामले में हत्यारों से उनका कोई संबंध नहीं है। भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। इसलिए अब वह भाजपा पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।

रविवार की रात तुर्कमान गेट इलाके में रोड रोज को लेकर हुई हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने बयान दिया है। आप नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हत्यारों से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। हमने पीड़ित परिवार के लोगों को नहीं बुलाया था और ना ही उन्हे कोई चिट्ठी लिखी थी।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि वे लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के पास अंग्रेजी एक पत्र ले जाकर उनसे हस्ताक्षर करवाए गए थे। सिंह ने इसमें भाजपा का हाथ बताया है। उनकी पार्टी इस मामले में भाजपा पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।

आप नेता आशुतोष ने भी कहा है कि भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस पर है। पीड़ित परिवार ने साफ कहा है कि उन्हें मुआवजा नहीं बल्कि न्याय चाहिए।

बता दें कि इससे पहले एक भाजपा नेता ने कहा था कि हत्यारों को आप के मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है। सतीश उपाध्याय भी इस मामले को लेकर लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। वे आज भी उनसे मिलने गए थे। न्होंने कहा है कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें आर्थिक और कानूनी मदद दिलाएगी।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली रोडरेज मामला : पुलिस ने की दो लोगों की गिरफ्तारी

ये भी पढ़ेंः रोड रेज: बच्चों के सामने पिता की हत्या मामले में तीन और गिरफ्तार