विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली रोडरेज मामला : पुलिस ने की दो लोगों की गिरफ्तारी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2015 03:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2015 05:11 PM (IST)

रविवार रात दिल्ली के तुर्कमान गेट पर रोडरेज में मारे गए शाहनवाज की हत्या मामले में पुलिस ने दो और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । रविवार रात दिल्ली के तुर्कमान गेट पर रोडरेज में मारे गए शाहनवाज की हत्या मामले में पुलिस ने दो और लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमे मुख्य आरोपी कार चालक शादाब है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को गिरफ्तार किए संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर इनकी धरपकड़ हुई है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले मृतक के पिता ने 50 लाख के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को पत्र भी लिखा है।

क्या था मामला

शाहनवाज अपने 2 बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक तुर्कमान गेट पर पहुंची, तभी शाहनवाज की बाइक एक आई-20 कार से टकरा गई। कार में करीब 3-4 लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों ओर से काफी कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कार सवार कार से बाहर निकले और शाहनवाज को पीटने लगे।

आस पास के लोगों के बीच बचाव के बाद कार सवार वहां से भाग निकले। जिसके बाद घायल शाहनवाज को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। इलाके के लोगों ने तुर्कमान गेट पर जम कर हंगामा किया। रोडरेज के दौरान शहनवाज का दस वर्षीय बेटा भी उसके साथ था। उसने बताया कि बाइक के सैलेंसर का थोड़ा सा हिस्सा कार से टच हो जाने पर वे लोग उसके पिता को पीटने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है की घटना स्थल के पास पुलिस चौकी भी थी लेकिन पुलिस वालों ने इस वारदात को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

पढ़ें : रोड रेज : मृतक के पिता ने मांगा 50 लाख का मुआवजा