विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवा चेहरे को मिल सकती है दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 08:17 AM (IST)Updated: Thu, 29 May 2014 11:54 AM (IST)

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद उनकी जगह किसी और के हाथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद उनकी जगह किसी और के हाथ में प्रदेश का कमान देने की चर्चा तेज हो गई है। इसके लिए कई नेता दौड़ में बताए जाते हैं। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी युवा नेता को बैठाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही डॉ. हर्षवर्धन को केंद्रीय मंत्री बनाने की चर्चा तेज हो गई थी। वे अब नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। इस दायित्व को निभाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए उन्हें दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की योजना है। हालांकि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की स्थिति में उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

संपर्क के माध्यम से बढ़ा रहे नाम

वहीं हर्षवर्धन की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए कई नेता प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में अपने संपर्क के माध्यम से अपना नाम आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन अभी कोई भी नेता अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

हर समीकरण में बैठता हो फिट

बताया जा रहा है कि पार्टी व संघ ऐसे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहती है जो कार्यकर्ताओं में स्वीकार्य हो और संगठन को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर सके। इसके साथ ही दिल्ली की राजनीति में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण में भी फिट बैठता हो।

हर्षवर्धन की पसंद का रखा जाएगा ध्यानपार्टी सूत्रों का कहना है कि नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में भी नए चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जिसे भी मिले, उसमें डॉ. हर्षवर्धन की पसंद का भी ख्याल रखा जाएगा। जिससे केंद्र व प्रदेश संगठन में तालमेल बना रहे।

प्रवेश वर्मा के नाम की भी चर्चा

इस समय दक्षिणी निगम के स्थायी समिति के चेयरमैन सतीश उपाध्याय, पूर्व विधायक आलोक कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद के नाम पर चर्चा हैं। वहीं विधानसभा व लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा के नाम की भी चर्चा है। वे पार्टी के युवा चेहरा हैं। उन्होंने जिस तरह से लगातार दो चुनाव में जीत हासिल की है उससे उनका दिल्ली की राजनीति में कद बढ़ा है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के लिए इनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

पढ़ें: दिल्ली में भाजपा कर सकती है सरकार बनाने की पहल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।