विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा महासंपर्क अभियान कार्यशाला का उद्घाटन

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 12:10 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भाजपा महासंपर्क अभियान के कार्यशाला का उद्घाटन किया। पार्टी मुख्यालय में हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भाजपा महासंपर्क अभियान के कार्यशाला का उद्घाटन किया। पार्टी मुख्यालय में हुए इस उद्घाटन के दौरान सभी नेता मौजूद थे। पार्टी नेताओं ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरूआत 1 मई को होगी, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पूरे देश में घूमकर पार्टी के महासंपर्क अभियान पर नजर रखेंगे और पार्टी के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के मामलों पर भी चर्चा करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि इसके बाद एक महाप्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा जो एक अगस्त से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें 15 लाख से अधिक सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित कर उन्हें पुस्तिकाएं बांटी जाएंगी। उन्हें इस काबिल बनाया जाएगा कि वह वैचारिक स्तर पर जवाबदेह बन सकें।

ये भी पढ़ेंः सूट के बाद अब मोदी की शॉल पर बरपा हंगामा

ये भी पढ़ेंः हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो आग लग जाती है'