यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो आग लग जाती है'
विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ...और पढ़ें

नई दिल्ली। विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो आग लग जाती है, लेकिन चार बीवी और 40 बच्चे पैदा करने वालों से आग क्यों नहीं लगती?
उन्होंने कहा कि तुर्किस्तान के आधार पर देश में राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनसंख्या वृद्धि देश को खाने के लिए मुंह बाए खड़ी है। इसलिए अब देश में परिवार नियोजन को लेकर भी एक विधान लागू करना चाहिए और उसका जो पालन न करे, उसे मताधिकार से वंचित कर देना चाहिए।
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पत्रकारों से मुखातिब साक्षी महाराज ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश का सर्वनाश कर दिया है। अब तुष्टीकरण की राजनीति बंद होनी चाहिए। परिवार नियोजन के लिए कानून बनाकर चार बीवी, 40 बच्चों की परंपरा पर रोक लगानी चाहिए।
