विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात-मप्र में कांग्रेस का सफाया करेगी भाजपा

By Edited By:
Published: Wed, 02 Apr 2014 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 02 Apr 2014 11:58 PM (IST)

एक ओपिनियन पोल के मुताबिक लोकसभा चुनावों में भाजपा गुजरात और मध्य प्रदेश में सूपड़ा साफ करेगी, जबकि महाराष्ट्र में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक ओपिनियन पोल के मुताबिक लोकसभा चुनावों में भाजपा गुजरात और मध्य प्रदेश में सूपड़ा साफ करेगी, जबकि महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करेगी। सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 20-26 सीटें मिल सकती हैं। सीएनएन-आइबीएन के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को गुजरात में ज्यादा से ज्यादा चार सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे के मुताबिक गुजरात में अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में 55 फीसद वोट मिलेंगे, जबकि कांग्रेस को 31 फीसद और आम आदमी पार्टी को छह प्रतिशत वोट हासिल होंगे। भाजपा को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में 24-28 पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि कांग्रेस को एक-पांच सीटें हासिल हो सकती हैं। अगर आज ही लोकसभा चुनाव हो जाएं तो मध्य प्रदेश में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 28 फीसद वोट हासिल होंगे। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-आरपीआइ को 48 में 24-30 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को यहां 16-22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 44 फीसद मत हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस को यहां 39 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

पढ़ें : नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं 70 फीसद भारतीय