आपातकाल पर भाजपा ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, कहा- देश से मांगो माफी
भाजपा ने आपातकाल पर आज कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने कांग्रेस से इसके लिए माफी मांगने को भी कहा है।
नई दिल्ली (पीटीआई)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल की 41वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस की आलोचना करने वाले नेताओं में कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह तानाशाही लाने के लिए किया गया था और उस समय विपक्षी एकता से कांग्रेस पराजित हुई थी।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को आपातकाल के लिए माफी मांगने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा है कि संघ (आरएसएस), पूर्ववर्ती राजनीतिक पार्टी जनसंघ और विपक्षी पार्टियों ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी। लोगों ने इस लड़ाई में साथ दिया।एक ट्वीट में उन्होंने कहा है, '41 वर्ष पहले कांग्रेस ने आपातकाल की घोषणा की थी और तानाशाही लाई थी। इसके जरिए उसने लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया था। लोगों के समर्थन से हुए विरोध के जरिये लोकतंत्र पर खतरा खत्म हुआ था और तानाशाही की प्रवृत्ति ध्वस्त हुई थी।
सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, 2012 में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं सोनिया
41 साल पहले देश में काँग्रेस ने आपातस्थिति घोसित कर तानाशाही लायी और लोकतंत्र को खत्म किया (1/3)
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) 25 June 2016
संघ,जनसंघ और विपक्षी दलों ने मिल कर लड़ाई लड़ी और लोगों ने साथ दिया इसलिए लोकतंत्र पर आई आंच खत्म हुई और तानाशाही के इरादे ध्वस्त हुए (2/3)
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) 25 June 2016
लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष में सत्याग्रह कर के सहभागी होने का सौभाग्य मुझे मिला और येरवडा कारागृह हमारी राजनैतिक युनिवर्सिटी बनी (3/3)
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) 25 June 2016
आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे जावड़ेकर ने कहा कि यरवदा जेल उस समय 'राजनीतिक विश्वविद्यालय' में तब्दील हो गया था। देश में आपातकाल का समय 1975 से 1977 के बीच 21 महीने के काल को कहा जाता है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है, '25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोपा था। उस दिन के लिए कांग्रेस पश्चाताप करे और यह महसूस करे कि देश आम लोगों का है कांग्रेस का नहीं।
यहां हर रोज मौत किसी न किसी के इंतजार में घूमती है
ईयू की सदस्यता गंवाना नहीं चाहता स्कॉटलैंड, बने रहने की कवायद शुरू
ब्रिटेन में ही ब्रेक्जिट की मुखालफत शुरू, दोबारा जनमत संग्रह के लिए याचिका दायर