विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरी बंगाल पर भाजपा की खास नजर, जारी की दूसरी सूची

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 10:24 PM (IST)

आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के उत्तरी और सीमावर्ती हिस्से पर भाजपा का खास जोर होगा। पार्टी के चुनावी सर्वे में भी भाजपा को इन्हीं क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने की सलाह दी गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के उत्तरी और सीमावर्ती हिस्से पर भाजपा का खास जोर होगा। पार्टी के चुनावी सर्वे में भी भाजपा को इन्हीं क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने की सलाह दी गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा भी इन क्षेत्रों में ही खासा दिखेगा।

भाजपा ने गुरुवार को अपने 194 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। यूं तो राज्य में कांग्र्रेस और वामदलों के बीच परोक्ष गठबंधन ने भाजपा के लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें- 27 मार्च को पश्चिम बंगाल में जनसभा करेंगे नरेंद्र मोदी

लेकिन उत्तरी बंगाल को लेकर पार्टी अभी भी उत्साहित है। बताते हैं कि आंतरिक सर्वे में भी इसका संकेत दिया गया है कि इस क्षेत्र में सही रणनीति के साथ पार्टी आगे बढ़ी तो कुछ सीटें मिल सकती हैं। ध्यान रहे कि सीमा से जुटे कुछ क्षेत्रों में वैसे भी भाजपा की विचारधारा से लोग जुड़े हैं। बताते हैं कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और अमित शाह की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई कि उत्तरी बंगाल के लिए विशेष तैयारी करनी होगी।

294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अब तक भाजपा ने कुल 246 नाम घोषित कर दिए हैं। प्रेट्र के मुताबिक टिकट पाने वालों में इस बार भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख राहुल सिन्हा और टीवी धारावाहिक महाभारत की द्रौपदी यानी रूपा गांगुली भी हैं। राहुल सिन्हा को कोलकाता की जोरासांको सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं राज्य में महिला विंग की प्रमुख रूपा गांगुली को हावड़ा (उत्तर) से टिकट मिला है।

पार्टी के यूथ विंग के पूर्व अध्यक्ष अमिताव रॉय बैरकपुर और अभिनेता सुमन बनर्जी इंग्लिश बाजार से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई लेकिन उसकी घोषणा नहीं हुई। दरअसल पार्टी एसएनडीपी के साथ भी मशविरा करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।