विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के नेतृत्व में दो सौ का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

By Edited By:
Published: Sun, 26 Jan 2014 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2014 07:39 AM (IST)

लोकसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। वह दो सौ का आंकड़ा भी पार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। वह दो सौ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे के मुताबिक आम चुनावों में भाजपा लोकसभा की करीब 210 सीटें जीत सकती है। लेकिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। सर्वे में दावा किया गया है कि सत्ताधारी संप्रग की अगुवाई करने वाली कांग्रेस की चुनावों में दुर्गति होने वाली है। उसे 81 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस का अब तक सबसे खराब प्रदर्शन होगा। सर्वेक्षण में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के खाते में करीब 11 सीटें दिखाई गई हैं।

पढ़ें: राजग का कुनबा बढ़ाने को सर्वेक्षणों का सहारा

सर्वे के अनुसार भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वेक्षण में शामिल 53 फीसद लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी को पसंद किया है। जबकि राहुल गांधी उनसे काफी पीछे हैं। तकरीबन 15 प्रतिशत लोग राहुल के पक्ष में हैं। जबकि केजरीवाल पांच फीसद लोगों की पसंद हैं। सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि चुनावों के बाद देश में राजग की सरकार बनेगी। भाजपा की अगुवाई वाला यह गठबंधन 226 सीटों पर विजयी होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर