विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मृति इरानी के बचाव में भाजपा, विशेषाधिकार हनन नोटिस पर उठाए सवाल

By Lalit RaiEdited By:
Published: Mon, 29 Feb 2016 02:58 AM (IST)Updated: Mon, 29 Feb 2016 08:26 AM (IST)

रोहित वेमुला के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहीं मानव संसाधन विकास मंत्री के समर्थन में भाजपा खुल कर उतरी। पार्टी ने कहा कि इरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस देने का विपक्ष के पास कोई आधार नहीं है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रोहित वेमुला के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहीं मानव संसाधन विकास मंत्री के समर्थन में भाजपा खुल कर उतरी। पार्टी ने कहा कि इरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस देने का विपक्ष के पास कोई आधार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता एम जे अकबर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोग रोहित की खुदकुशी पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। जेएनयू की घटना से ध्यान हटाने के लिए इरानी पर निशाना साधा जा रहा है।

मायावती बोलीं, मैं जवाब से संतुष्ट नहीं, अब सिर काट कर चढ़ाएं स्मृति

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने जो कुछ कहा था उसके परोक्ष संकेत पर आप विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे। यदि कोई इस संकेत पर विशेषाधिकार हनन नोटिस देता है तो कांग्रेस का एक भी नेता संसद में नहीं टिक पाएगा। भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में इरानी का बयान उस आधिकारिक अकाउंट पर है जो पुलिस ने उस वक्त दिया था। एम जे अकबर ने कहा कि कांग्रेस इतनी स्वार्थी हो गई है कि वह इस दुखद घटना पर भी राजनीति कर रही है।

रोहित के परिजनों ने दिखाए दलित होने के सबूत, स्मृति पर लगाए झूठ के आरोप

भाजपा ने कहा कि उम्मीद ये की जा रही थी कि राजनीतिक पार्टियां राजनीति करने के बजाय इस मुद्दे पर हल तलाशने के लिए साथ मिल कर काम करेंगी। विशेषाधिकार हनन नोटिस पर अकबर ने कहा कि कांग्रेस का झूठा आरोप पत्र आपके साथ छल करने की कोशिश की भाषा को जाहिर करता है। कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों और जदयू सांसद केसी त्यागी ने सांसद केटीएस तुलसी और सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम को इसके लिए नामित किया है कि वे रोहित आत्महत्या मामले में स्मृति के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में विशेषाधिकार हनन नोटिस दें। अकबर ने कहा कि झूठ का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और संसद का वक्त बर्बाद हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।