विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनावः इन मुद्दों के सहारे एक दूसरे को घेरने की कोशिश करेगी BJP-कांग्रेस

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 11:44 AM (IST)

भाजपा के नेता यह याद दिलाने से नहीं चूके कि कांग्रेस काल में गुजरात में कच्छ से लेकर सौराष्ट्र तक माफिया का राज चलता था।

गुजरात चुनावः इन मुद्दों के सहारे एक दूसरे को घेरने की कोशिश करेगी BJP-कांग्रेस
गुजरात चुनावः इन मुद्दों के सहारे एक दूसरे को घेरने की कोशिश करेगी BJP-कांग्रेस

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। गुजरात में रणभेरी बज चुकी है। भाजपा एक बार फिर सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है। तो कांग्रेस नोटबंदी, जीएसटी, किसानों के कर्ज व रोजगार के मुद्दों को उछाल रही है। पर अंडरकरंट हिंदुत्व और कानून व्यवस्था का है। शायद यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मंदिरों का दौरा बढ़ गया है। तो भाजपा बुलैट ट्रेन, नर्मदा जैसे मुद्दों के साथ साथ यह याद दिलाने से नहीं चूक रही है कि पिछले दो दशक में कर्फ्यू नहीं लगा। जीएसटी को लेकर व्यापारियों के बीच उतरी कांग्रेस की काट कर्फ्यू विहीन शासन है।

शहर से अभी-अभी एक चुनाव प्रचार निकला। भाजपा के नेता यह याद दिलाने से नहीं चूके कि कांग्रेस काल में गुजरात में कच्छ से लेकर सौराष्ट्र तक माफिया का राज चलता था। पोरबंदर में सरकार का कानून नहीं चलता था संतोकबेन जाडेजा जेसे लोग अपनी मनमानी करते थे। एडवोकेट महेश कसवाला संघ से जुडे हैं तथा उनका कहना है कि नब्बे के दशक में अहमदाबाद लतीफ के नाम पर, कच्छ ममूमियां पंजूमियां और पोरबंदर माफियाओं के नाम पर पहचाना जाता था। राजकोट में भीमजी भाई, वल्लभ पटेल जैसे विधायकों की हत्या हो जाती थी। इस तरह की बदहाल कानून व्यवस्था को लोग भूले नहीं हैं।

राहुल गांधी पिछले दिनों में लगभग आधा दर्जन बार मंदिरों में जा चुके हैं। यह अब तक की परंपरा से पूरी तरह जुदा है। सूरत की दिव्या तेजानी कहती हैं- वह मंदिर जाएं लेकिन यूपीए के दस साल में हिन्दू समाज के लिए कुछ नहीं किया। बल्कि साध्वी प्रज्ञा को केस में फंसाकर प्रताडित किया गया। बाहर यह सवाल जरूर है कि राज्य में नरेंद्र मोदी के चेहरे के बगैर क्या भाजपा अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी। कांग्रेस की ओर से भी लोगों के मन में यह बिठाने की कोशिश हो रही है कि मोदी का चुनाव तो 2019 में है। लेकिन ऐसा चेहरा सामने रखने में असफल हो रही है कि जो शांति व्यवस्था का मापदंड पर खरे उतर रहे हों।

यह भी पढ़ें: मोस्ट पॉपुलर..अवेटेड बैचलर राहुल गांधी ने बताया कब करेंगे शादी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।