विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा में बेनी हुए भाजपा के गुस्से का शिकार

By Edited By:
Published: Fri, 14 Feb 2014 12:52 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2014 12:54 AM (IST)

नई दिल्ली। अक्सर विवादों में रहने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्सर विवादों में रहने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा के गुस्से का शिकार होना पड़ा। भाजपा ने बेनी पर अपने संसदीय क्षेत्र के एक हजार लोगों को राष्ट्रीय इस्पात उपभोक्ता परिषद (एनएससीसी) का सदस्य बनाकर मोबाइल फोन और नकद उपहार बांटने का आरोप लगाया और उनके इस कृत्य को गलत करार दिया।

पढ़ें: बेनी ने बंटवाया कैश, मोबाइल व ट्रॉली बैग

भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए बेनी ने अपने इस काम को उचित ठहराया और कहा कि लखनऊ में एनएससीसी की तीन फरवरी को हुई बैठक पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च हुए। जावड़ेकर ने पूछा था कि क्या यह एक ऐसा मामला नहीं है कि स्टील, भवन निर्माण और इस तरह के उद्योगों से लोगों को एनएससीसी का सदस्य नियुक्त किया जाना चाहिए था? यदि ऐसा था तो मंत्रालय बगैर उचित पृष्ठभूमि के एक हजार लोगों को कैसे नियुक्त कर सकती है? उन्होंने यह भी सवाल किया था कि क्या ऐसे लोगों को करोड़ों के उपहार और नकद बांटा गए?

जवाब में बेनी ने कहा कि कार्यक्रम में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों ने हिस्सा लिया था। उत्तार प्रदेश के गोंडा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री ने कहा कि स्टील सलाहकार समिति की बैठक में आमंत्रित सदस्यों को एक किट दी गई थी। उन्हें रहने और खाने के लिए सात हजार रुपये और स्थानीय परिवहन सुविधा मद में एक हजार रुपये दिए गए थे। मोबाइल फोन उस किट का ही हिस्सा था। वर्मा ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश होगी कि अगली बैठक में दो हजार लोग भाग लें। ज्ञातव्य है कि कुछ दिनों पहले बेनी तब विवादों में आए थे जब उन्होंने कहा था कि मीडिया पर दो-चार करोड़ खर्च करने में कोई हर्ज नहीं है क्योंकि इसके बदले वह अच्छे प्रचार का परिणाम पाने के लिए यह पैसा खर्च कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।