विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल ट्रेन बम धमाके के आतंकी 27 तक एनआईए की रिमांड पर

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 10:54 PM (IST)

एनआइए ने तीनों आतंकियों को भोपाल कोर्ट में पेश किया और 27 मार्च तक रिमांड मांगी।

भोपाल ट्रेन बम धमाके के आतंकी 27 तक एनआईए की रिमांड पर
भोपाल ट्रेन बम धमाके के आतंकी 27 तक एनआईए की रिमांड पर

नई दुनिया, भोपाल। भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन बम धमाके की जांच अपने हाथ में लेने के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने तीनों आतंकियों को भोपाल कोर्ट में पेश किया और 27 मार्च तक रिमांड मांगी।

एनआइए की ओर से वकील ने तर्क दिया कि आतंकियों से कई अहम जानकारियां, दस्तावेज व घटना में मददगार अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जानी है। इस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीश दीक्षित ने आरोपी दानिश अख्तर, आतिफ मोहम्मद और सैय्यद मीर हुसैन को रिमांड पर भेज दिया। आतंकियों को कोर्ट में पेश करने के पहले सुरक्षा के क ड़े इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें- अब कल होगा अजमेर दरगाह विस्फोट मामले में सजा का एलान

इससे पूर्व आतंकी 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर थे। सूत्रों की मानें तो तीनों आतंकियों से अब तक हुई पूछताछ में बम धमाका करने में कुछ मददगारों का पता चला है। इनमें कुछ युवाओं के मप्र से भी जुड़े होने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को एनआइए ने मामले की जांच मप्र एटीएस से अपने हाथ में ली थी।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र एटीएस ने ISIS से जुड़े संदिग्ध को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

फिलहाल एनआइए के अधिकारी भोपाल में ही तीनों आतंकियों से पूछताछ करेंगे। बाद में ट्रांजिट रिमांड पर इन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है।