यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराष्ट्र एटीएस ने ISIS से जुड़े संदिग्ध को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
एटीएस महाराष्ट्र की नागपाड़ा इकाइ ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के पुलिस की मदद से शेख को खरगोन शहर से उसके ही घर से गिरफ्तार किया।

मुंबई(पीटीआइ)। महाराष्ट्र के आतंक विरोधी दस्ते ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक 26 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक हिरासत में लिए गए इस शख्स का आतंकवादी संगठन आइएसआइएस से गहरा संबंध है।
एटीएस महाराष्ट्र की नागपाड़ा इकाइ के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के पुलिस की मदद से शेख को खरगोन शहर से उसके ही घर से गिरफ्तार किया। इस शख्स को पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबित, शेख ने हाल ही में अपनी एमटेक की पढ़ाई पूरी की है और वो लगातार प्रतिबंधित आतंकी समूह के उस शख्स से संपर्क में था जिसे कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। बता दें हाल ही में मध्यप्रदेश के कालापीपल में जबड़ी स्टेशन के पास भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाके हुआ था जिसमें कई यात्री घायल हुए। इस धमाके में आइएसआइस का हाथ होने की बात सामने आने के बाद एटीएस इसकी तफ्तीश कर रही है।
