विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड से शुरू होगी गंगा की सफाई

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 12:27 AM (IST)

स्वच्छ गंगा का सपना अवश्य पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने घोषणा की है कि गंगा सफाई योजना उत्तराखंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। स्वच्छ गंगा का सपना अवश्य पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने घोषणा की है कि गंगा सफाई योजना उत्तराखंड से शुरू होगी। वे दो दिवसीय दौरे पर यहां आई थीं। इस दौरान उन्होंने गंगा सफाई पर केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके विचार जाने।

उमा ने कहा कि चूंकि गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड है, इसलिए अभियान की शुरुआत यहीं से होनी चाहिए। लेकिन यह मिशन लक्ष्य तक तभी पहुंचेगा, जब केंद्र व राज्य साथ मिलकर काम करेंगे। एक संस्था को यह जिम्मेदारी दी गई है कि नदी उद्गम स्थल के पास से जांच वास्ते 15-20 जगहों से पानी के नमूने ले। गंगा सफाई अभियान में जनता को भी शामिल किया जाएगा।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 9478 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें नदी सफाई के लिए कई तरह की योजनाएं हैं।

पढ़ें: गंगा के लिए बनाया जाएगा अलग विश्वविद्यालय

पढ़ें: गंगा आरती के घाट अब वाई-फाई के साथ