यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भागवत ने की मोदी के खिलाफ बोलने वालों को चुप कराने की कोशिश
अहमदाबाद। गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर गए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया को ...और पढ़ें

अहमदाबाद। गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर गए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया को भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई बयानबाजी न करने और उन्हें चुप कराने की कोशिश भी की। उन्होंने देश की दिशा और दशा सुधारने के लिए मोदी को बतौर पीएम बनाने की जमकर वकालत की है।
नरेंद्र मोदी से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया इलाहाबाद के हिंदुत्व महाकुंभ में मोदी को बतौर पीएम प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थन नहीं किया था। इसके अलावा उन्होंने मोदी का मुखौटा लगाने के लिए भी उनके समर्थकों की आलोचना की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
