विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ढूंढ रही भैंस, गुंडे भड़का रहे दंगे: बेनी

By Edited By:
Published: Mon, 03 Feb 2014 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2014 08:22 PM (IST)

लखनऊ [जाब्यू]। केंद्रीय इस्पात मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को कहा है कि पुलिस भैंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जाब्यू]। केंद्रीय इस्पात मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को कहा है कि पुलिस भैंस ढूंढ रही है और गुंडे दंगा भड़का रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने उस पर दोनों हाथों से सरकारी खजाने को लूटने का आरोप लगाया।

बेनी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज उत्तर प्रदेश में नहीं है। पुलिस केवल मंत्री, विधायक और अफसरों की चाकरी कर रही है। कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस खो जाने पर पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किए जाने पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में लोग मारे गए, प्रदेश में रोज अनेक लोग मारे जा रहे हैं लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

पढ़ें : आजम की गायब भैंस देर से हुईं बरामद, तीन पुलिसवाले लाइन हाजिर

हर चोर दूसरे को चोर कहता है : आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट नेताओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी शामिल किये जाने पर वर्मा ने कहा, आप सभी लोग जानते हैं कि आयकर अधिकारी कैसे होते हैं। हर चोर दूसरे को चोर ही कहता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।