विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल भर में गिर जाएगी यूपी की सरकार : बेनी

By Edited By:
Published: Sat, 15 Feb 2014 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2014 07:39 AM (IST)

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि साल भर में यूपी की सरकार गिर जाएगी। कांग्रेस की सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोंडा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि साल भर में यूपी की सरकार गिर जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनेगी तभी प्रदेश का विकास हो सकेगा।

बेनी ने यह बात मनकापुर के तुर्काडीहा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में यहां के सामंतवादियों से वह लड़ने व हार की इच्छा लेकर आए थे। लेकिन यहां की जनता ने उन्हें जिता दिया और वह मंत्री बन गए। कहा कि सपा सरकार परिवारवाद में डूब चुकी है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के नतीजे चौकाने वाले होंगे। कांग्रेस की फिर सरकार बनेगी और राहुल पीएम होंगे। मीडिया भ्रम में है। गोंडा की तरक्की के मामले में गुजरात पीछे छूट जाएगा। लोग बहकावे में नहीं सोच समझ कर काम करें। गोंडा विकास की ओर अग्रसर है। गोंडा में बेरोजगारी अधिक है, हमने महसूस किया है। जिले में पावर प्लांट लगाने का कार्य किया है जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश का यह पहला पावर प्लांट होगा जो इस्पात मंत्रालय के सहयोग से लगाया जा रहा है।

पढ़ें: राज्यसभा में बेनी हुए भाजपा के गुस्से का शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।