विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडीटीवी इंडिया बैन पर सरकार की आलोचना राजनीति से प्रेरित: वेंकैया नायडू

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 01:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 01:44 PM (IST)

वेंकैया नायडू ने एनडीटीवी इंडिया पर बैन का बहिष्कार करने वालों पर निशाना साधा है।

News Article Hero Image

चेन्नई, (पीटीआई)। एनडीटीवी इंडिया पर 24 घंटे के बैन पर विपक्षी दल केंद्र सरकार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। तो वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने एनडीटीवी पर बैन का बहिष्कार करने वालों पर निशाना साधा है। नायडू ने कहा कि "देरी से हो रही आलोचना" स्पष्ट रूप से विवाद पैदा करने के लिए "अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित" है।

नायडू ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि 'तीन नवंबर को सरकार के फैसले के बाद ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ये स्पष्ट रूप से विवाद पैदा करने के लिए हैं।'

उन्होंने जोर देते हुए कहा 'देश को जानना चाहिए कि यूपीए सरकार ने 2005-14 के बीच कई टीवी चैनलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर एक चैनल को 30 दिनों के लिए ऑफ एयर कर दिया गया था। एनडीटीवी इंडिया पर बैन का फैसला किसी नए आविष्कार नियम और सिद्धांत पर आधारित नहीं था।'

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध के मामले में सरकार और विपक्ष आमने-सामने