विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विरोध प्रदर्शन में गिरीश कर्नाड ने गोमांस खाया

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 02:27 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2015 03:34 AM (IST)

महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का विरोध अब प्रदेश के बाहर भी होने लगा है। बृहस्पतिवार को डेमोक्रेटिक यूथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुरु। महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का विरोध अब प्रदेश के बाहर भी होने लगा है। बृहस्पतिवार को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआइ) ने इसके विरोध में बेंगलुरु के टाउन हाल के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में रंगमंच कलाकार और अभिनेता गिरीश कर्नाड न सिर्फ मौजूद रहे, बल्कि उन्होंने गोमांस भी खाया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कर्नाड ने भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार के इस प्रतिबंध के आदेश को अत्याचार करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की संस्कृति में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। वह बोले कि जनता वही खाती है, जिसका खर्चा वह वहन कर सकती है। दलितों और मुस्लिमों सहित देश की बहुत बड़ी जनसंख्या मीट के रूप में गोमांस को पसंद करती है। मैं इसे सरकार का दोहरापन मानता हूं। हम इसी प्रकार की गुंडागर्दी का विरोध करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के करीब 80-90 कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल पहुंचकर डीवाईएफआइ के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा।

पढ़ें : मैंने खाया गोमांस, पाबंदी अलोकतांत्रिक : मार्कंडेय

पढ़ें : गाेमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: आजम खान