विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक में चपरासी, पॉस इलाके में 5 मकान, लक्जरी कार और भी बहुत कुछ..

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2014 10:31 AM (IST)

मध्य प्रदेश नागरिक सहकारी बैंक में चपरासी कुलदीप यादव के तीन घरों पर मंगलवार को लोकायुक्त के छापे पड़े। छापे में करीब चार करोड़ की संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा शहर के पॉश इलाके में पांच मकान, दो लक्जरी कार सहित घर और बैंक लॉकर में लाखों के जेवरात मिले हैं। शहर के बाहर 15 बीघा

News Article Hero Image

नई दुनिया ब्यूरो, ग्वालियर। मध्य प्रदेश नागरिक सहकारी बैंक में चपरासी कुलदीप यादव के तीन घरों पर मंगलवार को लोकायुक्त के छापे पड़े। छापे में करीब चार करोड़ की संपत्ति का पता चला है। शहर के पॉश इलाके में पांच मकान, दो लक्जरी कार सहित घर व बैंक लॉकर में लाखों के जेवरात मिले हैं। शहर के बाहर 15 बीघा जमीन के दस्तावेज व लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुए।

लोकायुक्त के पास एक गुप्त सूचना आई थी। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश सहकारी बैंक [अपेक्स] बाड़ा शाखा में पदस्थ चपरासी कुलदीप सिंह यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान काफी अनियमितताओं में भागीदारी की है। उसके घर पर छापा मारने गए अधिकारियों की आंखे फटी की फटी रह गई।

एक बैंक में चपरासी के ऐसे ठाठ, हर कमरे में एसी, बाहर लग्जरी कार। कुलदीप व उसकी पत्नी मधु यादव के नाम पर शहर में पांच आलीशान मकान हैं। सिर्फ इनकी कीमत ही तीन करोड़ के आसपास है।

पढ़ें: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के मुताबिक दिल्ली पुलिस सबसे भ्रष्ट

पढ़ें: नहीं चलेगा फाइल गुम होने का बहाना: सीआइसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।