विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियंत्रण रेखा पर 4 घुसपैठिये मार गिराए

By Edited By:
Published: Fri, 04 Oct 2013 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2013 11:17 AM (IST)

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर जारी गड़बड़ी पैदा करने की कोशिशों के बीच केरन सेक्टर में घुसपैठ के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर जारी गड़बड़ी पैदा करने की कोशिशों के बीच केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ गुज्जर दूर इलाके में हुई। इसी सेक्टर के शालबट्टू गांव में भारतीय जमीन पर कब्जा किए बैठे घुसपैठियों के खिलाफ सेना का अभियान 11 वें दिन भी जारी रहा। सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने घुसपैठियों के किसी गांव पर कब्जा किए जाने से इन्कार किया है लेकिन वह यह नहीं बता सके कि घुसपैठिये कहां पर काबिज हैं।

पढ़ें: शरीफ के वादों को पाक सेना ने दिखाया ठेंगा

सेना के प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर में 11 दिन से जारी मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस घुसपैठिये सेना का मुकाबला कर रहे हैं। सेना की 15 वीं कोर के कमांडिंग ऑफीसर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अनुसार घुसपैठियों की संख्या 30 से 40 के बीच है और उनमें पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते के जवान भी शामिल होने के साक्ष्य हैं। इनके बारे में सेना को 22 सितंबर की रात में पता चला था और उसके बाद 24 सितंबर से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कोर कमांडर के अनुसार अभी तक 12 घुसपैठियों को मार गिराया गया है लेकिन उनके शव बरामद नहीं हो पाए हैं। इन घुसपैठियों को सेना ने तीन तरफ से घेर रखा है लेकिन पाकिस्तान सीमा से लगने वाला रास्ता अभी खुला हुआ है जिसके चलते उन्हें पड़ोसी देश से रसद और हथियार की मदद मिल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।