विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब विदेशी महिला ने लगाया पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 05:06 AM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 07:45 AM (IST)

पर्यावरणविद आरके पचौरी का पूर्व सचिव बताने वाली एक यूरोपीय महिला ने अब टेरी के पूर्व प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। खुद को पचौरी का पूर्व सचिव बताने वाली एक यूरोपीय महिला ने अब टेरी (द एनवायरनमेंट एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट ) के पूर्व प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पचौरी के साथ काम कर चुकीं दो महिलाएं पहले ही उनके खिलाफ ऐसे आरोप लगा चुकी हैं।

महिला की ओर से अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। महिला ने ग्रोवर से फरवरी 2015 में संपर्क किया था। उसे तभी यौन उत्पीड़न मामले में पचौरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने ग्रोवर को पत्र लिख अपने उत्पीड़न की बात बताई। पत्र में विदेशी महिला ने कहा है कि 2008 में वह पचौरी की सचिव के रूप में टेरी में कार्यरत थी। उसी दौरान पचौरी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला की ओर से ग्रोवर ने मीडिया घरानों को भेजे बयान में कहा, 'मुझे याद है कि वह फरवरी 2015 का तीसरा सप्ताह था। मैंने खबरों में पढ़ा कि टेरी की एक कर्मचारी ने आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। ऐसी खबरें पढ़कर मुझे जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ। मैंने 2008 में पचौरी के साथ चार महीने तक काम किया था। इस दौरान उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया।' महिला के अनुसार, तब उसकी उम्र 19 साल थी।

पचौरी की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका खारिज

इस संबंध में पचौरी ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है। हालांकि उनके वकील आशीष दीक्षित ने इसे अपने मुवक्किल की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र करार दिया है। उनके अनुसार, पुलिस में ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है।

मालूम हो, पिछले साल फरवरी में 26 वर्षीय एक महिला कर्मचारी ने पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, एक अन्य महिला कर्मी ने पचौरी पर 2003 से 2004 के बीच यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

1901 से पांचवां सबसे गर्म साल रहा 2014