भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में अन्ना ने टाली पदयात्रा
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के विवादास्पद भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में अपनी प्रस्तावित पदयात्रा टाल दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के वर्धा से दिल्ली तक की यह पदयात्रा इस माह के अंत में शुरू होनी थी।
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के विवादास्पद भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में अपनी प्रस्तावित पदयात्रा टाल दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के वर्धा से दिल्ली तक की यह पदयात्रा इस माह के अंत में शुरू होनी थी।
अन्ना के सहायक दत्ता अवाड़ी ने बताया कि अन्ना को किसानों की ओर से प्रतिवेदन मिले कि पदयात्रा व खेती के काम का समय ठकरा रहा है तथा अप्रैल में धूप भी बहुत होगी। इसी के मद्देनजर यात्रा टाली गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा टालने के पीछे हाल की ओलावृष्टि भी एक कारण है।
अन्ना ने रालेगण सिद्धि में मंगलवार को स्वयंसेवकों की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए युवकों से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति व राजनीतिक पार्टियां देश की समस्या हल नहीं कर सकती, लेकिन युवा ऐसा कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।