विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की आलोचना पर गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ

By Edited By:
Published: Wed, 24 Jul 2013 05:09 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2013 05:22 AM (IST)

नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अम‌र्त्य सेन ने अब गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अम‌र्त्य सेन ने अब गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ की है। उनका कहना है कि गुजरात से भी सीख ली जा सकती है, जिसका ढांचागत और व्यावसायिक मोर्चे पर प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि शिक्षा, स्वास्थ्य और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के मुद्दे पर इसका प्रदर्शन लचर है। इससे पहले उन्होंने मोदी के शासन मॉडल की आलोचना करते हुए कहा था कि वह उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते।

पढ़ें: अम‌र्त्य सेन बोले, पीएम के रूप में पसंद नहीं हैं मोदी

गत शाम यहां अपनी किताब के लोकार्पण के मौके पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने केरल, तमिलनाडु और यहां तक कि हिमाचल प्रदेश से भी प्रेरणा लेने सलाह दी है। सेन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में केरल से भी ज्यादा तेजी से बदलाव हुए हैं। उनके मुताबिक भारतीय शासन पद्धति को पूरी तरह असफल चित्रित करना गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसमें काफी भिन्नता है। व्यावसायिकता के मुद्दे पर गुजरात में कुछ अच्छे अनुभव रहे हैं हालांकि वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और जन नीतियों पर अनुभव ठीक नहीं रहे। सेन की किताब 'ऐन अनसरटेन ग्लोरी : इंडिया एंड इट्स कंट्राडिक्शन' के सह लेखक अर्थशास्त्री जॉन रेज हैं। इस किताब में आधुनिक भारत की उपलब्धियों को समाहित करते हुए विकास से जुड़ी रणनीति पर कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर