विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्साहित श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 09:42 PM (IST)

जम्मू। बालटाल में हुई ¨हसा के बावजूद श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। बालटाल में हुई ¨हसा के बावजूद श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यात्री पहले की तरह ही बम बम भोले के नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।

शनिवार को दर्शन के लिए जम्मू स्थित आधार शिविर यात्री भवन से 1389 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 890 पुरुष, 336 महिलाएं, 12 बच्चे, 134 साधु और 16 साध्वियां शामिल हैं। इसके अलावा एक मंगलामुखी भी दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी यात्री 31 बड़े और आठ छोटे वाहनों से यात्रा पर गए। कई यात्रियों को बालटाल की ¨हसा के बारे में पता भी नहीं था। यात्रियों में पंजाब और हरियाणा से अधिक श्रद्धालु आए हुए थे। कई ऐसे थे जो कि पिछले कई वर्षो से लगातार यात्रा के लिए आ रहे हैं। उन्हीं में से एक कमलजीत साहनी ने बताया कि वह पांचवीं बार बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

पढ़े : अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई जाए