विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गरीबी है मेंटल कंडीशन तो गरीबों को भेजो अस्पताल'

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2013 11:58 AM (IST)

पहले योजना आयोग ने गरीबी की नई परिभाषा दी और अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से गरीबी पर दिए गए उनके अजीबोगरीब बयान की किरकिरी हो रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पहले योजना आयोग ने गरीबी की नई परिभाषा दी और अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से गरीबी पर दिए गए उनके अजीबोगरीब बयान की किरकिरी हो रही है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग राहुल गांधी उर्फ पप्पू [सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यूजर्स द्वारा दिया गया नाम] के इस बयान की खिल्लियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने कहा कि राहुल गांधी की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री का भाषण एक ही ट्वीट में व्यक्त हो सकते हैं।

कुछ रोचक ट्वीट

- सारिका लिखती हैं कि राहुल गांधी के मुताबिक सारे गरीब मेंटल हैं, क्योंकि गरीबी एक मानसिक स्थिति है। तो सभी गरीब को ठीक होने और धनी बनने के लिए मेंटल हॉस्पिटल जाना चाहिए।

-अशोक लिखते हैं कि चलो ऐसे उल फिजूल बयान देकर कुछ तो काम शुरू किया राहुल गांधी ने।

-सुरेश लिखते हैं कि राहुल गांधी इटालियन नागरिक लगते हैं।

-दीपाली लिखती हैं कि अगर आपने अब तक राहुल गांधी के काम पर ध्यान नहीं दिया है तो प्लीज अब दे दीजिए। वो भाषण ही बस अच्छा देते हैं।

-केशर लिखते हैं कि मम्मा के बेबी को क्या लगता है कि वो जो भी बकेंगे जनता उसे मान लेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर