यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल बड़े नेता, बड़ी बात ही करेंगे: अखिलेश
लखनऊ [जाब्यू]। सियासी रैलियों में कांग्रेस की ओर से उप्र सरकार पर तेज होते हमलों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ...और पढ़ें

लखनऊ [जाब्यू]। सियासी रैलियों में कांग्रेस की ओर से उप्र सरकार पर तेज होते हमलों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पलटवार शुरू किया है। राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे बड़े नेता हैं, बड़ी-बड़ी बातें तो करेंगे ही। खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने में शिथिलता के आरोपों के जवाब में तंज कसते हुए अखिलेश बोले, खाद्य वह हमें भेज दें, बिल हम उन्हें भेज देंगे। सवाल उठाया कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने का केंद्र ने समय कितना दिया?
पढ़ें : ऑनलाइन बाजार में अखिलेश के लैपटॉप की बोली
मंडी समिति की 2318 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग है। जनता के हित की हर योजना लागू होगी। लंबे से रायबरेली में प्रस्तावित एम्स के लिए मुफ्त जमीन दी है, अगर जरूरत होगी तो अधिग्रहण कर और भी जमीन देंगे। होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की भी जमीन आवंटित की है, वह (केंद्र) जल्द काम तो शुरू कराएं। केंद्र के पैकेज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सरकार में बुंदेलखंड व पिछड़े क्षेत्रों में केंद्र के धन से बकरियां बांटी गई थीं। बकरियां कहां चली गईं? केंद्र सरकार इसका जवाब क्यों नहीं मांग रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
