विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवैसी ने IS के आतंकियों को कहा 'जहन्नुम के कुत्ते',इंसानियत के लिए खतरा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 02:37 PM (IST)

ओवैसी ने कहा कि 'मैं ऐलान करता हूं कि अगर अबु बकर अल बगदादी किसी मुसलमान को मिल गया तो उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए जाएंगे।

News Article Hero Image

हैदराबाद। एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस्लामिक स्टेट्स आइएस के आतंकियों को नर्क का कुत्ता करार दिया है। ओवैसी ने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि इस्लाम के लिए जियो- मरो नहीं बल्कि इंसानियत के लिए जियो, ओवैसी ने आगे कहा कि IS दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है और ये पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन गया है।

मदीना में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि मदीना में हमला करने वाले लोग इस्लाम के दुश्मन हैं। आइएस के सरगना माने जाने वाले अबु बकर अल बगदादी के खिलाफ ओवैसी ने कहा कि 'मैं ऐलान करता हूं कि अगर अबु बकर अल बगदादी किसी मुसलमान को मिल गया तो उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए जाएंगे।

ओवैसी ने कहा कि आतंकियों ने मुस्लिम समुदाय को इतनी तकलीफ दी है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ओवैसी ने आंतकियों के बारे में कहा कि 'मुसलमानों को तुम लोगों ने जितनी तकलीफ दी है कि अगर तुम मुसलमानों के हाथ लग गए तो तुम्हारे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

इसके साथ ही ओवैसी ने मुसलमानों से हथियार ना उठाने की अपील की है। ओवैसी ने कहा कि जिहाद करना है तो हथियार मत उठाओ बल्कि गरीबी को हटाओ, गरीब बच्चियों की शादी कराओ यही जिहाद है। आपको बता दें कि आइएस पर ओवैसी के बयान पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

पढ़ें- केरल से 15 मुस्लिम युवक लापता, ISIS में शामिल होने की अाशंका

#JagranVideo: #AsaduddinOwaisi ने IS के आतंकियों को कहा 'जहन्नुम के कुत्ते', बगदादी मिला तो कर देंगे 100 टुकड़े..https://t.co/p7wqaVzA3E