विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल से 15 मुस्लिम युवक लापता, ISIS में शामिल होने की अाशंका

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 02:40 PM (IST)

केरल के कासरगोड़ और पलक्कड़ के 15 मुसलमान लड़के बीते एक महीने से लापता हैं। आशंका जाहिर की जा रही है ये इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए हैं।

News Article Hero Image

तिरुवनंतपुरम। केरल के कई क्षेत्रों से कुछ मुस्लिम युवकों के लापता होने से दहशत की स्थिति बनीं है। अाशंका जताई जा रही है कि ये युवक अाईएसअाईएस में शामिल हो गए हैं।

'इंडिया टूडे' के अनुसार केरल के कासरगोड़ और पलक्कड़ के 15 मुसलमान लड़के बीते एक महीने से लापता हैं। आशंका जाहिर की जा रही है ये पढ़े-लिखे लड़के सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए हैं। लड़के घर से यह कहकर निकले थे कि वे नौकरी की तलाश में जा रहे हैं। मामले में स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

पढ़ेंः श्रीनगर :बुरहान वानी के खात्मे के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

जानकारी के मुताबिक, बीते 6 जून से सभी लड़के लापता हैं। इनमें 11 लड़के कासरगोड़, जबकि 4 पलक्कड़ से हैं। लड़कों के परिजनों ने अभी तक पुलिस में इस बाबत कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। सभी लड़के पढ़े-लिखे हैं और एक-दूसरे को जानते हैं. इनमें डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हैं।

'बहुत धार्मिक हो गए थे लड़के'
लड़कों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है, जबकि स्थानीय नेताओं का कहना है कि बीते कुछ समय से अचानक वे सभी 'बहुत धार्मिक' हो गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनमें से एक लड़के की फैमिली को कुछ दिन पहले एक वाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, 'हम अपनी आखिरी मंजिल तक पहुंच गए।'

स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है, वहीं इलाके के सांसद पी. करुणाकरन ने कहा कि लापता लड़कों को खोजने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की मदद ली जा रही है।

पढ़ेंः जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, पीस टीवी का यूआरएल हुआ ब्लॉक