यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने आज ओडिशा के तट पर 4000 किमी. की मारक क्षमता वाले परमाणु सक्षम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का ...और पढ़ें

बालासोर (ओडि़शा)। भारत ने आज ओडिशा के तट पर 4000 किमी. की मारक क्षमता वाले परमाणु सक्षम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अग्नि-4 का यह चौथा परीक्षण है।क्षण ओडि़शा तट के समीप इसी परीक्षण केन्द्र से 20 जनवरी को सफलतापूर्वक किया गया था। व्हीलर आईलैंड पर स्थित समेकित परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के परीक्षण परिसर- 4 से सुबह दस बजकर 20 मिनट पर मोबाइल लांचर की मदद से यह मिसाइल दागी गयी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के डीपीआई रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि विशेष रूप से तैयार रणनीतिक बल कमान (एसएफएस) ने यह परीक्षण किया जो सफल रहा।
डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया, यह आधुनिक और समग्र उपकरणों से लैस है जिससे उच्च स्तर की विश्वसनीयता उपलब्ध होगी। अग्नि चतुर्थ मिसाइल में अत्याधुनिक वैमानिकी एवं पांचवी पीढ़ी की ऑन बोर्ड कंप्यूटर प्रणाली है। उसमें रास्ते में उत्पन्न होने वाले अवरोध को दूर करने के लिए नवीनतम व्यवस्था की गयी है।
सूत्रों के अनुसार अग्नि-1, 2 और 3 तथा पृथ्वी मिसाइलें पहले से ही सशस्त्र बलों के बेड़े में शामिल हैं और उन्हें 3000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता एवं भारत को प्रभारी प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती हैं। सूत्रों के अनुसार तट के समीप लगाए गए रडार एवं इलेक्ट्रो-ओप्टकल प्रणाली ने मिसाइल के सभी मापदंडों पर नजर रखा तथा लक्ष्य क्षेत्र में खड़ी नौसेना के दो जहाज अंतिम प्रक्रिया के गवाह बने।
